श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई गई मां शारदे की पूजनोत्सव

श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई गई मां शारदे की पूजनोत्सव । रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर (वैशाली) माघ सुदी शुक्ल पक्ष पंचमी को जिले भर में बसंत उत्सव एवं मां शारदे की पूजनोत्सव का आयोजन जगह-जगह की गई ।सभी शिक्षण संस्थाएं ,युवा मंडली द्वारा जगह-जगह मां सरस्वती की प्रतिमा का स्थापित कर श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना की गई ।विद्यार्थियों द्वारा विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं निजी आवासों पर भी बड़े धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की गई ।महुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पूजा की गई। सिंघाड़ा स्थित संत जोसेफ स्कूल में निदेशक सत्येंद्र कुमार सिंह एवं प्रबंधक सीमा सिंह के नेतृत्व में पूजा अर्चना की गई, जहां पर महुआ के विधायक व बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह की धर्मपत्नी अलका सिंह द्वारा वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सुरतपुर स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में शंकर मालाकार के नेतृत्व में भी पूजा अर्चना की गई। चकफतेह में अमित कुमार सरस्वती के नेतृत्व में पूजा अर्चना की गई ।वहीं कुशहर में राजेश कुमार मिश्रा एवं उमेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पूजा अर्चना की गई । गोरौल क्षेत्र के चक व्यास में दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पूजा अर्चना की गई।जगह-जगह आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया था ,जहां पर युवा मंडली एवं स्कूली छात्र छात्राएं बड़े उत्साह के साथ श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा करते देखे गए ।कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!