साउथ एशिया हीरो अवार्ड से श्रीलंका द्वारा सम्मानित होंगे बिहार के लाल शशि भूषण कुमार
श्रीलंका की चर्चित संस्था साउथ एशिया रीजन कोलैबोरेशन फाउंडेशन द्वारा देश-दुनिया में चर्चित मानवाधिकार पत्रकारिता, संस्कृति एवं मातृभाषा के संवाहक, सार्क देशों में पत्रकारों एवं लेखको के संरक्षण एवं अधिकारों के लिए सबसे बड़ी तत्पर संस्था सार्क जर्नलिस्ट फोरम बिहार के अध्यक्ष डॉ शशि भूषण कुमार के कुशल संगठन क्षमता एवं नेतृत्व तथा लगातार चार अंतरराष्ट्रीय अधिवेशनों को संयोजित करने की अदम क्षमता को देखते हुए श्रीलंका की संस्था “साउथ एशिया रीजन कोलैबोरेशन फाउंडेशन” इन्हें 6 फरवरी को 2026 को नई दिल्ली के पांच सितारा होटल के सभागार में अंतरराष्ट्रीय सम्मान “साउथ एशिया हीरो अवार्ड 2025”
से सम्मानित करेगीl इस आशय की जानकारी पत्र द्वारा साउथ एशिया रीजन कोलैबोरेशन फाउंडेशन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर देशबंधु अमिला मोरेमाडा ने दी हैl ज्ञातव्य है कि डॉ कुमार ने मानवाधिकार संरक्षण एवं मानवाधिकार पत्रकारिता की सफर बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय स्वर्गीय डॉ जगन्नाथ मिश्रा जी के निर्देशन एवं दर्शन शास्त्र के विद्वान गुरु प्रो. श्याम नारायण चौधरी जी के मार्गदर्शन में गणतंत्र की प्रथम धरती
वैशाली जिला से प्रारंभ किया था। आज सार्क देशों की सबसे चर्चित पत्रकारों की संस्था ” सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंटरनेशनल ” के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजू लामा एवं मॉरिशस के पूर्व उपप्रधान मंत्री श्री हरीश बुद्धू की धर्म पत्नी सुप्रसिद्ध लेखिका व पत्रकार डॉ सरिता बुद्धू निर्देशन में वैशाली जिला के शेरपुर मानिकपुर पंचायत स्थित छितरौली निवासी कामेश्वर सिंह एवं माता धर्मशीला देवी के सुपुत्र डॉ शशि भूषण कुमार ने
साउथ एशिया के देश भारत, नेपाल, भूटान, बंग्लादेश, श्रीलंका सहित थाइलैंड एवं मॉरीशस तक अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर साबित कर दिया कि अगर किसी आदमी में ज़ज्बा हो तो अभाव में भी अपने प्रभाव से देश और दुनिया के लिये आदर्श स्थपित कर सकता है।डॉ शशि भूषण कुमार भारत के प्रथम व्यक्ति है जिन्हें नेपाल द्वारा काठमांडू में नेपाल के मातृभाषा पत्रकारिता के जनक धर्मादित्य धर्माचार्य जी के नाम से मिलने वाला धर्मादित्य धर्माचार्य अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा पत्रकारिता सम्मान-2025 नेपाल के पूर्व राष्ट्रपति विधा देवी भंडारी के हाथों प्रदान किया गया था।
इसके अलावा इन्हें काठमांडू में नेपाल के महामहिम उपराष्ट्रपति के हाथों ‘गोल्ड स्टार एशिया इंटरनेशनल अवार्ड-2015’, बैंकॉक में थाईलैंड के उपप्रधानमंत्री के हाथों ‘ग्लोबल अचीवर्स इंटरनेशनल अवार्ड-2016’,वर्ष 2022 में नेपाल के वर्तमान प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित,वर्ष 2022 में नेपाल के वर्तमान उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित एवं अपनी पुस्तक “सशक्त नारी, सशक्त भारत” किये भेट,वर्ष 2022 में नेपाल के मंत्री के हाथों सम्मानित,गोवा के राजभवन में महामहिम राज्यपाल स्वर्गीय मृदुला सिन्हा जी के हाथों सम्मान-2019 जैसे कई अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हो चुके है। डॉ कुमार वर्तमान में मानवाधिकार टुडे के सम्पादक,विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,वैशाली हिन्दी साहित्य सम्मेलन अध्यक्ष,
भारत-मॉरिशस मैत्री संघ के सचिव, भारत-नेपाल संस्कृति सद्भावना मंच के अध्यक्ष,वैशाली अंतर्राष्ट्रीय विद्यापीठ के संस्थापक के साथ-साथ कई संस्थाओं में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते दिखते हैं। डॉ कुमार ने सशक्त नारी सशक्त भारत,मानवाधिकार एक दृष्टी, भारतीय संविधान एवं मानवाधिकार ,मानवाधिकार जागरण जैसी कई पुस्तकों का लेखन एवं संपादन भी किया है।

