महुआ में 01 फरवरी को कवियों का लगेगा जमघट

महुआ में 01 फरवरी को कवियों का लगेगा जमघट
महुआ। रेणु सिंह
कवियों की कविता की रस वर्षा आगामी 01 फरवरी को महुआ में होगी। यहां जवाहर चौक स्थित एक भवन पर कवियों का जमघट लगेगा। जिसकी तैयारी जोरों पर है।
मंगलवार को कार्यक्रम के आयोजक और कवि प्रीतम कुमार झा ने बताया कि 01 फरवरी की संध्या महुआ के लोगों के लिए खुशी का पल होगा। कार्यक्रम में मुस्कान केसरी, शाहजजापुर के विजय तन्हा, देवरिया की रीना मिश्रा, रवि रंजन मिश्रा, लखनऊ के अमित श्रीवास्तव, बाराबंकी के संजय शर्मा व सुधा सिंह, आजमगढ़ के राजकुमार आशीर्वाद, वैशाली की रेणु शर्मा राध्या, हिना कौशल गोरखपुरी, पटना की रजनी प्रभा, करुणा कालिका, श्रृंगार रस के अजय कुमार पांडये आदि कवि और कवित्री शामिल होंगे। कवि सम्मेलन को लेकर यहां के लोगों में उत्साह है। इस कवि सम्मेलन में लोग कविताओं की रसवर्षा में ओत प्रोत होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!