राम नबमी के शुभ अवसर पर शोभायात्रा की तैयारी के लिए आम सभा सम्पन्न
मच्छरहट्टा स्थित कार्यालय में 1 फरवरी 2026 को राम नबमी के शुभ अवसर पर आने वाली 27 मार्च 2026 को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के 48वें शोभायात्रा के पावन अवसर पर तैयारी हेतु आम सभा सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री राजेश कुमार चन्द्रबंशी ने की और संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री मुरारी राय ने किया।
बैठक में प्रभु श्री राम जी की पूजा अर्चना और आरती के बाद श्री राम जन्मोत्सव समिति की अध्यक्ष के रूप में श्री राजेश कुमार चंद्रवंशी के नाम पर प्रस्ताव किया गया और सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
शोभायात्रा के विशेष आकर्षण के रूप में प्रभु श्री राम जी की जीवनी पर खास झांकी शामिल होगी, साथ ही स्थानीय कलाकारों और पटन सिटी के मंदिरों को आमंत्रित किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों ने राम भक्तों के बीच छोटी-छोटी टोलियां बनाकर शोभायात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र देने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में श्री राजेश चन्द्रबंशी, नरेंद्र कुमार, चुन्नू चंद्रवंशी, प्रोफेसर अरुण कुमार, सुजीत सिंह कुशवाहा, मुरारी राय, बिनय कुमार बिट्टू, श्रवण कुमार चंद्रवंशी, श्रबन चन्द्रबंशी, शंकर कुमार मेहता, प्रमोद राज, बाबु भाई, मुन्ना सरकार, गौरव कुमार सिंह, गौरव कुमार, राजू कर्ण, अजय यादव, संजय कुमार अम्बष्ट, अजय कुमार चौरासिया, गिरजा प्रसाद, अजय कुमार, शंकर कुमार कसेरा, भरत प्रसाद चंद्रवंशी, अजय कुमार, राहुल कुमार, पंकज शुक्ला, शंकर कुमार, विनय कुमार, दयानंद सिंह, सतेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, आकाश कुमार, संजय मालाकार, मिथलेश कुमार, राजेश कुमार, सुमित कुमार, पप्पू गुप्ता, दीपक शर्मा, अभय कुमार, संजय कुमार, कृष्णा प्रसाद और अन्य सक्रिय सदस्य शामिल थे।

