वैशाली में उच्च जोखिम समूह के लोगों का मैपिंग कार्य पूरा
वैशाली: नेशनल ऐड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन एवं बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के निर्देशानुसार वैशाली जिले में उच्च जोखिम समूह के लोगों का मैपिंग का कार्य पूरा किया गया। इस हेतु कैब की तृतीय बैठक का आयोजन डॉ अजय लाल, सीडीओ वैशाली की अध्यक्षता में अस्पताल हाजीपुर में किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैशाली जिले के प्रत्येक प्रखंड में एवं जिला हेड क्वार्टर में उच्च जोखिम समूह के लोगों के बीच मैपिंग का कार्य किया गया। मैपिंग का रिपोर्ट राज्य को समर्पित किया जाएगा तथा राज्य के द्वारा नाकों को रिपोर्ट भेजा जाएगा। इसके बाद वैसे समूह के बीच एचआईवी/ एड्स की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
टीआई परियोजना के परियोजना निदेशक सह सचिव स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि संस्थान के द्वारा वैशाली जिले के प्रत्येक प्रखंड में महिला एवं पुरुष यौन कर्मी, इंट्रा वेनल ड्रग यूजर , ट्रांसजेंडर समेत अन्य उच्च जोखिम समूह के बीच मैपिंग का कार्य संपन्न हुआ। जो पिछले दो महीने से किया जा रहा था। बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। जिसे बिहार राज्य संयंत्र समिति को समर्पित किया जाएगा तथा उनके द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य योजना बनाई जाएगी।
