वैशाली के दो परीक्षा केंद्रों पर नहीं हो सकी CTET Paper-2 की परीक्षा, 15 दिनों में होगी पुनः परीक्षा

वैशाली के दो परीक्षा केंद्रों पर नहीं हो सकी CTET Paper-2 की परीक्षा, 15 दिनों में होगी पुनः परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के अंतर्गत Paper-2 की परीक्षा देशभर में निर्धारित 1803 परीक्षा केंद्रों में से 1801 केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।
हालांकि, वैशाली जिले के दो परीक्षा केंद्र—वैशाली प्रखंड के सेंट जॉन्स एकेडमी, तथा पातेपुर प्रखंड अंतर्गत लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी, पर अपरिहार्य कारणों से CTET Paper-2 की परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी।

सीबीएसई के अनुसार, इन दोनों परीक्षा केंद्रों पर आवंटित अभ्यर्थियों के लिए पुनः परीक्षा आगामी 15 दिनों के भीतर आयोजित की जाएगी। इन दोनों केंद्रों के के लिए आवंटित अभ्यर्थियों के लिए दुवारा आयोजित होने वाली परीक्षा की संशोधित तिथि एवं कार्यक्रम की सूचना संबंधित अभ्यर्थियों को अलग से दी जाएगी।
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सभी परीक्षार्थियों से आगे की जानकारी के लिए केवल सीबीएसई की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!