वैशाली जिला का 53 वां स्थापना महोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित।

वैशाली जिला का 53 वां स्थापना महोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित।
गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवर घाट में वैशाली जिला स्थापना महोत्सव पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली पोषक क्षेत्र से होते हुए हॉकी मैदान गोरौल पहुंची । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अरविंद कुमार शरण ने कि जबकि कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया। इन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर 1972 ई को वैशाली जिला मुजफ्फरपुर से अलग होकर एक स्वतंत्र जिला बना था। विधानसभा आम निर्वाचन के कारण जिले का स्थापना दिवस 12 अक्टूबर 2025 को नहीं बनाया जा सका था। उसी के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन वैशाली की पहल पर आज जिला स्थापना महोत्सव का आयोजन जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में किया गया। इस अवसर पर बच्चों को बताया गया कि वैशाली विश्व विख्यात है ।लोकतंत्र की भूमि माने जाने वाली वैशाली जहां विश्व को प्रजातंत्र का रूपरेखा यही से मिला। वैशाली जिले में कई दर्शनीय स्थान हैं ,जिसे देखने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। विश्व का विशालतम स्तूप,अशोक स्तंभ सहित कई धरोहर वैशाली की पहचान है। इस अवसर पर राहुल कुमार चौधरी,राकेश कुमार,अजीत कुमार निषाद, पिंटू कुमार, राजीव चंद्र प्रसाद बिसला, सीमा कुमारी एवं पंकज कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!