समर्पण दिवस के रूप में मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

समर्पण दिवस के रूप में मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
महुआ। रेणु सिंह
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। यह कार्यक्रम यहां विष्णु चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर हुआ।
भाजपा उत्तरी मंडल के जिला अध्यक्ष अजब लाल साह की अध्यक्षता में उतरी के महामंत्री अजीत पांडे, मंडल अध्यक्ष रमैया सिंह, दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष शिवचंद्र साह, पंकज सिंह, दीपूदत्त चौधरी, मिथुन सिंह, प्रमोद, सनोज आदि ने भाजपा के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!