महनार में नशा मुक्ति-साइबर जागरूकता को लेकर मैराथन संपन्नः

महनार में नशा मुक्ति-साइबर जागरूकता को लेकर मैराथन संपन्नः युवाओं को नशे से दूर रहने और साइबर क्राइम से सतर्क रहने की दी गई जानकारी

महनार वैशाली । जिला के महनार में सोमवार को एसडीओ नीरज सिन्हा और एसडीपीओ प्रवीण कुमार बड़ा पहल नशा मुक्ति और साइबर जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित मैराथन दौड़ शुरू कराया गया यह दौड़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस आयोजन में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ा और हौसला अफजाई से गदगद हो गए।इस मैराथन दौड़ में वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी , नीरज सिन्हा मौजूद रहे। जिन्होंने ने हरी झंडी दिखाकर दौड का आगाज किया और युवाओं को नशे से दूर रहने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक व बेदार रहने का पैगाम दिया।
यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई थी। पेशेवर धावकों के लिए 10 किलो मीटर और आम प्रतिभागियों के लिए 5 किलो मीटर की दौड़ रखा गया था । बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने इसमें इस मैराथन दौड़ में जोश जज्बा व उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया था
दौड़ समाप्त होने के बाद विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश लोगों में जाता है और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिलता है। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग एसडीपीओ प्रवीण कुमार और एसडीओ नीरज सिन्हा ने संयुक्त रूप से कहा कि दौड़ने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में क्रांतिकारी सुधार होते हैं यह हृदय और फेफड़ों को बेहद मजबूत बनाता है यह वजन को नियंत्रित करता है हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है और आत्मविश्वास में वृद्धि करने के साथ साथ तनाव व चिंता को भी करता है इसलिए स्वस्थ रहने के लिए दौड़ ज़रुरी है। यह मैराथन दौड़ महनार महोत्सव को ऊंचाई और महनार का नाम रौशन की ओर ले जाने की एक पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!