एम्स की प्रोफेसर वीणा कुमारी सिंह को IMA नेशनल बेस्ट मेडिकल टीचर अवार्ड।
र
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा एम्स पटना की प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. वीणा कुमारी सिंह को नेशनल बेस्ट मेडिकल टीचर अवार्ड से नवाजा गया। यह सम्मान मोतिहारी में हुए बिहार आईएमए के ८१वें वार्षिक अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल नायक, महासचिव डॉ सारबरी दत्ता एवं कोषाध्यक्ष डॉ पीयूष जैन के द्वारा डॉ वीणा को चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में उनके कुशल नेतृत्व एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। बिहार आईएमए की तरफ से उन्हें 2026 के प्रतिष्ठित पटना जर्नल ऑफ मेडिसिन का बिजनेस सेक्रेटरी भी बनाया गया है। ज्ञात हो कि डॉ वीणा 2021 से फ़ाइमर फ़ेलो हैं जो कि सबसे उच्च स्तर की मेडिकल टीचर्स ट्रेनिंग है और इसके तहत पिछले पांच वर्षों से वे विभिन्न संस्थानों में एमबीबीएस तथा पीजी छात्र और शिक्षकों को ट्रेनिंग देती रहीं हैं। डॉ वीणा का क्रिटिकल थिंकिंग पर विशेष अध्ययन एवं शोधकार्य है, जिससे रोगी देखभाल के समय गुणवत्तापूर्ण निर्णय लेने में सहायता मिलती है। डॉ वीणा वर्तमान में राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी संघ की कोषाध्यक्ष होने के साथ-२ संघ के पीजी कोर्स का नेत्तृत्व कर रहीं हैं तथा बिहार झारखंड प्लास्टिक सर्जरी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर भी कार्यरत हैं।
