परिणय सूत्र में बंधे दिव्यांश एवं प्रिंसी, अतिथियों ने दी बधाई।

परिणय सूत्र में बंधे दिव्यांश एवं प्रिंसी, अतिथियों ने दी बधाई।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के चांदपुरा ग्राम के सम्मानित कृषक राम सागर सिंह की भतीजी प्रिंसी का पावन परिणय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक एवं क्षेत्र के गण्यमान व्यक्ति उपस्थित होकर वर वधु को अपना आशीर्वाद दिया।बताते चलेगी जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के चांदपुरा ग्राम निवासी राम सागर सिंह की भतीजी एवं रामेश्वर सिंह की सुपुत्री प्रिंसी का विवाह मौदह बुजुर्ग ,भाग एक निवासी वरिष्ठ पत्रकार मदन भारती के सुपुत्र दिव्यांश के साथ पूर्ण वैदिक विधि विधान के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर क्षेत्र के जाने-माने प्रसिद्ध व्यक्तियों द्वारा वर वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके आने वाले जीवन की मंगल कामना की ।इस अवसर पर क्षेत्र के प्रबुद्ध सम्मानित व्यक्ति उपस्थित होकर वर वधु की स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी।इस मौके पर सुपौल टरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार राय ,जद यू नेता उमेश कुमार सिंह,राम सागर सिंह,दिनेश सिंह अधिवक्ता जय प्रकाश उर्फ मोहन सिंह, जहांगीरपुर सलखन्नी के मुखिया प्रतिनिधि पारस मणि,डॉ संजय राय , सुधीर मालाकार,बालानंद सिंह , बिनोद कुमार सिंह सहित हजारों की संख्या में स्त्री ,पुरुष बच्चे उपस्थित थे। स्थानीय महिलाओं द्वारा विवाह पर आधारित मंगल गीत प्रस्तुत किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!