बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय अभियान का समापन
बाल विवाह से मुक्ति को लेकर चलाए जा रहे 100 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान का समापन 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हो रहा है। भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है।
स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन परियोजना के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में डॉ सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि वैशाली को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान का लक्ष्य भारत को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प को सिद्ध करना है। ग्रामीणों ने बाल विवाह रोकथाम में सहयोग करने और अपने समाज को बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प लिया।
