माननीय न्यायमूर्ति द्वारा स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन

माननीय न्यायमूर्ति द्वारा स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन

माननीय न्यायमूर्ति पटना उच्च न्यायालय आलोक कुमार पाण्डेय द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर सिविल कोर्ट परिसर हाजीपुर में स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया गया।

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हर्षित सिंह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर रितु कुमारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली द्वारा लगवाया गया। डॉ मधुसूदन के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

जांच और दवा वितरण

स्वास्थ शिविर में कुल 1006 लोगों का निःशुल्क जांच एवं दवा का वितरण किया गया। नेत्र शिविर में 121 लोगों जाँच , हड्डी जांच 280 लोगों का, ब्लड प्रेशर जांच 380 लोगों का, शुगर जांच 225 लोगों का किया गया।

सहयोग और भूमिका

शिविर के आयोजन में स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान का सहयोग एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने इस अवसर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उपस्थित लोग

इस अवसर पर संतोष कुमार, कुमारी अंशिका, मुकेश कुमार अमित किशोर वर्मा, रंजन कुमार, मृत्युंजय चंद साह, रमेश कुमार, गुंजन कुमार झा, अभिषेक कुमार ठाकुर, पंकज कुमार, अरविंद कुमार पासवान, विनोद रजक, आलोक कुमार, प्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!