प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन अफवाहों पर ध्यान न दें

‘देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा’: मिडिल ईस्ट संकट पर PM मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ हुई अहम बैठक: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और तेल सप्लाई पर मंडरा रहे खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक की। करीब दो घंटे चली इस बैठक में स्पष्ट किया गया कि देश में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल और आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुचारु रूप से जारी रहे। पीएम मोदी ने राज्यों को निर्देश दिए कि वे जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखें और आम जनता को किसी तरह की परेशानी न होने दें। सरकार ने भरोसा दिलाया कि देश में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई चेन मजबूत बनी हुई है। इस दौरान केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!