नेपाल में राजनीतक भूचाल गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने गृह मंत्री पद से दिया इस्तीफ़ा

नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब हाल के दिनों में व्यवसायी दीपक भट्टा के साथ उनके कथित व्यावसायिक संबंधों को लेकर विवाद सामने आए हैं. दीपक भट्टा पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में जांच चल रही है. गुरुंग ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस्तीफे की घोषणा की. उन्होंने फ़ेसबुक पर लिखा “मुझसे जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए और पद पर रहते हुए हितों के किसी भी टकराव या जांच प्रक्रिया पर किसी भी तरह के असर से बचने के लिए मैंने आज गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है.” गृह मंत्री ने यह भी कहा कि हाल के दिनों में सार्वजनिक स्तर पर उनके निवेशों, जिनमें शेयरों में निवेश भी शामिल है, उसको लेकर जो सवाल उठाए गए हैं उन्हें उन्होंने गंभीरता से लिया है. सुदन गुरुंग ने यह भी कहा कि हाल के दिनों में सार्वजनिक स्तर पर उनके निवेशों, जिनमें शेयरों में निवेश भी शामिल है, उसको लेकर जो सवाल उठाए गए हैं उन्हें उन्होंने गंभीरता से लिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री बालेन शाह को सौंपा और इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!