बिहार-(तहलका न्यूज़) बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत हाजीपुर के गर्ल्स हाई स्कूल में संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह , हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू, डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सुधीर मिश्रा, स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला, कार्यक्रम पदाधिकारी बाल विकास परियोजना, बाल संरक्षण पदाधिकारी समेत जिले के वरीय पदाधिकारीयो ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा हम सभी के लिए सर्वोपरि है। बच्चे स्वावलंबी बने तभी शादी की बात करें। उन्होंने बच्चियों से अपील की है कि 18 वर्ष से पहले किसी भी स्थिति में शादी ना करें तथा अपने शिक्षा को महत्व दें तथा स्वाबीलंबी बने। इस अवसर पर हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि हम सभी को सामूहिक प्रयास से बाल विवाह मुक्त भारत बनाना है। वैशाली जिले में स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान इस दिशा में सराहनीय पहल कर रही है । आने वाले समय में निश्चित रूप से हम सभी वैशाली जिला को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने में सफल होंगे। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारीयो ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में अपनी भूमिका तथा अभियान को पूर्ण समर्थन देने की बात कही। कार्यक्रम में जिला परिषद के अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू, डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सुधीर मिश्रा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी इस दिशा में आगे आना होगा तथा पंचायत में जन जागरूकता लाकर हम बाल विवाह को रोक लगा सकते हैं। कार्यक्रम में विषय प्रवेश करते हुए जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के डायरेक्टर सह सचिव स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि 2021 से बाल विवाह मुक्त भारत का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 2 वर्ष पूर्व भारत सरकार ने इस कार्यक्रम को ग्रहण किया है तथा हम सभी का लक्ष्य है कि 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाया जा सके। इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन , जनप्रतिनिधि गण एवं आमजन इस कार्यक्रम में बढ़-कर का हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला की स्मृति दिवस के अवसर पर उन्हें उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में जिला पार्षद मनीष शुक्ला ने स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला के सामाजिक जीवन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की । कार्यक्रम का आयोजन जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में जिला प्रशासन वैशाली के सहयोग एवं मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य उपेंद्र कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ नितेश शुक्ला, प्रो रंजन पाठक , विद्यालय की शिक्षिका अर्चना कुमारी , सरोज कुमार , अशोक कुमार , मुकेश कुमार ने कार्यक्रम के आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कृति फाउंडेशन की सचिव सारिका कुमारी ने उपस्थित अतिथियों का बुके, मोमेंटो एवं अंग वस्त्र के साथ सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह जी के द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अमृता रंजन , द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली आरती कुमारी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली अंजली कुमारी, स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नेमत खानम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली खुशबू कुमारी, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली आयशा खातून, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रश्मि कुमारी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रत्यशा वर्मा, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रीति कुमारी को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जिला परिषद के अध्यक्ष एवं जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष के द्वारा सभी प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!