राजू साह ने थामा कांग्रेस का हाथ, भाजपा से लड़ने में कांग्रेस सक्षम : राजू साह

राजू साह ने थामा कांग्रेस का हाथ, भाजपा से लड़ने में कांग्रेस सक्षम : राजू साह

महुआ, 26 मई 2026लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं बिहार स्वर्णकार संघ के प्रदेश सचिव राजू साह ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। वैशाली जिला कांग्रेस कमिटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित एवं जिला प्रभारी अशोक कुमार प्रियदर्शी ने उन्हें कांग्रेस पार्टी की डिजिटल सदस्यता दिलाई।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष झड़ी राय, अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अनवर सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौजूद नेताओं ने राजू साह का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।सदस्यता ग्रहण करने के बाद राजू साह ने कहा कि व्यवसायी वर्ग ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया, लेकिन भाजपा ने इस वर्ग के साथ लगातार कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महंगाई, बेरोजगारी एवं व्यापारियों की समस्याओं को लेकर आम लोगों में भारी नाराजगी है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी ही भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से लड़ सकती है।राजू साह ने कहा कि वे व्यापक अभियान चलाकर व्यवसायी वर्ग, स्वर्णकार समाज एवं सभी वर्गों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन अभियान चलाकर गांव-गांव एवं पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी महुआ क्षेत्र की जनसमस्याओं, किसानों, युवाओं, व्यापारियों एवं गरीबों के मुद्दों पर जनआंदोलन करेगी।जिला प्रभारी अशोक कुमार प्रियदर्शी ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों पर पार्टी की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए कहा कि राजू साह जैसे सामाजिक एवं व्यवसायिक वर्ग से जुड़े लोगों के पार्टी में आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।प्रेस वार्ता को मनीष पासवान, मो. अनवर, झड़ी राय एवं तरुण राम ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!