बलरामपुर जनपद में पंचायत निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन दिनांक 10 जून 2026 को संपन्न किया गया। अंतिम प्रकाशित पंचायत निर्वाचन नामावली के अनुसार जनपद में कुल 17,16,561 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 9,06,525 पुरुष मतदाता एवं 8,10,036 महिला मतदाता सम्मिलित हैं।*
विकास खंडवार मतदाताओं की संख्या – विकास खंड बलरामपुर में कुल मतदाता – 2,70,978
विकास खंड हरैया सतघरवा में मतदाताओं की कुल संख्या -2,26,261
विकास खंड तुलसीपुर में मतदाताओं की कुल संख्या – 2,16,793
विकास खंड गैसडीं में मतदाताओं की कुल संख्या -1,88,879
विकास खंड पचपेड़वा में मतदाताओं की कुल संख्या -1,75,432
विकास खंड उतरौला में मतदाताओं की कुल संख्या – 1,46,964
विकास खंड रेहरा बाजार में मतदाताओं की कुल संख्या – 1,98,447
विकास खंड श्रीदत्तगंज में मतदाताओं की कुल संख्या – 1,54,201
विकास खंड गैंडास बुजुर्ग में मतदाताओं की कुल संख्या – 1,38,206
*पंचायत निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण हेतु किए गए प्रमुख कार्य. पंचायत निर्वाचन नामावली को अद्यतन, व्यापक एवं अधिकाधिक समावेशी बनाने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर व्यापक स्तर पर पुनरीक्षण कार्य संपादित किया गया। इस प्रक्रिया के अंतर्गत निम्नलिखित कार्यवाही की गई—
- ग्राम पंचायतवार प्रारूप नामावली का प्रकाशन कर आमजन से दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की गईं।
- विशेष अभियान दिवसों का आयोजन कर पात्र मतदाताओं के नाम सम्मिलित कराने हेतु व्यापक जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए।
- बूथ स्तर पर सत्यापन कार्य कराया गया तथा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण किया गया।
- नव पात्र मतदाताओं, विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम सूची में सम्मिलित कराने हेतु विशेष प्रयास किए गए।
- महिला मतदाताओं, वंचित वर्गों तथा दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया।
- दावे एवं आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया गया ताकि कोई पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे।
- पुनरीक्षण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु क्षेत्रीय अधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया गया।
पंचायत निर्वाचन नामावली ग्राम पंचायत आधारित होती है। ग्राम पंचायत से मूल रूप से जुड़े मतदाता, भले ही रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा अथवा अन्य कारणों से अन्य स्थानों पर निवास कर रहे हों, अनेक मामलों में उनके नाम उनकी मूल ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में बने रहते हैं।
*जनपद में उपलब्ध आकलन के अनुसार— - बाह्य प्रवासी मतदाता
लगभग 1.5 लाख मतदाता ऐसे हैं जो वर्तमान में मुंबई, दिल्ली, सूरत, लुधियाना, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र एवं अन्य महानगरों अथवा राज्यों में निवास एवं कार्यरत हैं, किन्तु उनके नाम अभी भी उनकी मूल ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में दर्ज हैं। - नगरीय क्षेत्रों में निवासरत मतदाता
लगभग 1 लाख मतदाता ऐसे हैं जो वर्तमान में नगर पालिका परिषद अथवा नगर पंचायत क्षेत्रों में निवास कर रहे हैं, किन्तु उनके नाम उनकी मूल ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में बने हुए हैं। - मूल ग्राम पंचायत से निरंतर संबद्धता
ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं जिनका स्थायी सामाजिक, पारिवारिक एवं संपत्ति संबंधी जुड़ाव ग्राम पंचायत से बना रहता है। इस कारण उनके नाम ग्राम पंचायत आधारित निर्वाचन नामावली में बने रहते हैं। पंचायत निर्वाचन नामावली एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के उपरांत प्रकाशित विधानसभा निर्वाचन नामावली के मध्य मतदाताओं की संख्या में अंतर स्वाभाविक रूप से परिलक्षित होता है। इस अंतर के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं - विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान अत्यंत व्यापक एवं कठोर सत्यापन प्रक्रिया अपनाई गई थी।
- अन्य जनपदों, नगर क्षेत्रों अथवा महानगरों में दीर्घकाल से निवासरत व्यक्तियों की प्रविष्टियों का विशेष परीक्षण किया गया।
- एकाधिक स्थानों पर उपलब्ध प्रविष्टियों तथा स्थानांतरित निवासियों के संबंध में गहन सत्यापन किया गया।
- वास्तविक एवं वर्तमान निवास की स्थिति के आधार पर निर्वाचन नामावली को अधिक शुद् एवं अद्यतन बनाया गया।
उपरोक्त कारणों से पंचायत निर्वाचन नामावली तथा SIR के उपरांत विधानसभा निर्वाचन नामावली के आंकड़ों में अंतर परिलक्षित होता है। जनपद प्रशासन यह स्पष्ट करता है कि पंचायत निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप संपन्न किया गया है तथा सभी पात्र मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा एवं निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है। तहलका न्यूज़ चैनल के लिए मिट्ठू शाह की ख़ास रिपोर्ट जिला प्रशासन बलरामपुर



