असम मेँ 13 जून 2026 क़ो इंडियन एयर फ़ोर्स का विमान हुआ दुर्घटना ग्रस्त 5 जवान शहीद

असम के जोरहाट एयरबेस पर वायु सेना का विमान क्रैश, 5 जवान शहीद
इंडियन एयर फ़ोर्स का एक AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर दुर्घटना का शिकार हो गया.
जोरहाट: इंडियन एयर फोर्स का एक एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शनिवार को असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर दुर्घटना का शिकार हो गया. इस हादसे में वायु सेना के पांच जवान शहीद हो गए. भारतीय वायु सेना के अनुसार यह दुर्घटना तब हुई जब एएन-32 जोरहाट एयरक्राफ्ट एयरफील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था. को-पायलट बच गये हैं और उनका इलाज चल रहा है. क्रैश का कारण पता लगाने के लिए इंडियन एयर फ़ोर्स ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है.

अधिकारियों ने बताया, ‘इंडियन एयर फोर्स (IAF) का एक ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शनिवार सुबह असम के जोरहाट में एयर फ़ोर्स स्टेशन के पास क्रैश हो गया, एयरक्राफ्ट की पहचान एएन-32 के तौर पर हुई है जो एयरबेस पर लैंड करते समय क्रैश हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!