मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 48 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे* शालीमार लॉन उतरौला में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ सामूहिक विवाह समारोह* 20 जुलाई 2026 क़ो उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत डीएम डॉ विपिन कुमार जैन के निर्देशन में सोमवार को तहसील उतरौला स्थित शालीमार लॉन में भव्य एवं गरिमापूर्ण सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 48 जोड़ों का विवाह सामाजिक समरसता, धार्मिक परंपराओं एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न कराया गया। इनमें 38 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ, जबकि 10 जोड़ों का निकाह इस्लामिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न हुआ।समारोह के दौरान नवविवाहित जोड़ों को उनके नए जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों ने उनके सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की गईं, जिससे वर-वधू एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानजनक वातावरण में संपन्न कराना तथा उन्हें शासन की ओर से निर्धारित आर्थिक एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है। योजना सामाजिक समानता, महिला सशक्तिकरण तथा जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रशासन द्वारा पूर्व से ही व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की गई थीं। विवाह स्थल पर पंजीकरण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई गईं। सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय विधायक उतरौला प्रतिनिधि, मा. प्रमुख गैड़ास बुजुर्ग श्री राकेश जी, मा. प्रमुख प्रतिनिधि रेहरा, मा. प्रमुख उतरौला, नगर पालिका परिषद उतरौला के मा० अध्यक्ष, नोडल अधिकारी / पीडी परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग श्री विवेकानंद मिश्रा, खंड विकास अधिकारी रेहरा, गैड़ास बुजुर्ग, श्रीदत्तगंज एवं उतरौला, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में नवविवाहित दंपतियों को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की गई। तहलका न्यूज़ के लिए मिट्ठू शाह की रिपोर्ट





