बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, पीट-पीटकर पिता की करदी हत्या, माँ गंभीर रूप से घायल.तुलसीपुर में मानवता को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात शनिवार को तुलसीपुर कस्बे के लाल चौराहा (जारवा रोड) से सामने आई है। जहाँ शराब के नशे में धुत एक कलयुगी बेटे ने अपने ही माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हृदयविदारक घटना में पिता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि माँ गंभीर रूप से घायल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाल चौराहा निवासी कल्लू (60 वर्ष) पुत्र राममिलन प्रतिदिन की तरह मजदूरी करके जब अपने घर पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि उनका मझला बेटा पिंटू अपनी माँ फूलमती (55 वर्ष) को बेरहमी से पीट रहा था।
जब बुजुर्ग पिता कल्लू ने बीच-बचाव कर अपनी पत्नी को बचाने का प्रयास किया, तो सिरफिरे बेटे पिंटू ने उन पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उन्हें मरणासन्न कर दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया घटना के तुरंत बाद छोटा बेटा गोलू किसी तरह माता-पिता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) तुलसीपुर पहुँचा, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद कल्लू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, माँ फूलमती की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। उनके एक हाथ में गंभीर फ्रैक्चर है और सिर पर गहरा घाव आया है। होश में आने पर वह लगातार अपने दिवंगत पति को याद कर कलयुगी बेटे को धिक्कार रही हैं। आए दिन शराब के नशे में विवाद करता था पिंटू”
छोटा बेटा गोलू और परिवार से अलग रह रहा मंझला बेटा राजू दोनों सदमे में हैं। राजू ने बताया कि पिंटू की शराब की लत और आए दिन के मारपीट के रवैये से तंग आकर ही वह परिवार से अलग रहने लगा था। पुलिस व प्रशासनिक कार्रवाई पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया समाचार लिखे जाने तक दोनों सीएचसी तुलसीपुर में मौजूद थे। रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलरामपुर भेजा गया जिससे मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सके। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी बेटे को हिरासत में लै लिया है पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। तहलका न्यूज़ के लिए मिट्ठू शाह की रिपोर्ट




हत्या का गवाह हत्या आरोपी का सगा भाई

