भाजपा शासित प्रदेश असम में भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की कोशिश वर्षाताई

तानाशाह डरपोक और कायर है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन और प्यार से वह बौखला उठा है। इसलिए सत्ता का दुरुपयोग करके वह न्याय के लिए उठी जनता की आवाज को दबाना चाहता है।
भाजप शासित असम में यात्रा को रोकने की कोशिशें लगातार की गई। असम के भ्रष्ट मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व सरमा के आदेश पर भाजपा के गुंडों ने जननायक राहुल गांधीजी और उनके साथियों पर कईं हमले किए। आज राहुलजी को मंदिर भी जाने से रोका गया जो कि संवैधानिक अधिकारों का हनन है।यह सिर्फ इसलिए क्योंकि तानाशाह का फार्मन था कि आज सबकी नजरें सिर्फ उस पर बनी रहनी चाहिए पर डरपोक तानाशाह और उसके दरबारी ये जाने ले, हम न्याय के योद्धा हैं। उनकी इन ओछी, लोकतंत्र विरोधी हरकतों से हम डरेंगे नहीं। न्याय का यह महासंग्राम थमेगा नहीं, बढ़ते रहेगा। आज मैंने और मेरे साथियों ने सरकार की तानाशाही के विरोध में आवाज उठाई। न डरेंगे, न झुकेंगे, न थमेंगे.. लड़ते रहेंगे न्याय का हक मिलने तक। ये बातें कांग्रेस की वरिष्ठ नेता वर्षा ताई एकनाथ गायकवाड़ ने कही तहलका न्यूज चैनल के लिए मुंबई से दिलशाद शेख की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!