


दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच लोकसभा 2024 के चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा चल रही है. इसी बीच दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा, ”इंडिया गठबंधन में शीट शेयरिंग की बातचीत लगभग तय है. आम आदमी पार्टी के नेताओं के पास मेसेज आया है कि अगर कांग्रेस के साथ गठबंधन किया तो अरविंद केजरीवाल के पास ईडी और सीबीआई का नोटिस आएगा और उन्हें 3-4 दिन में गिरफ्तार कर लिया जाएगा मंत्री आतिशी ने कहा कि मैं बीजेपी को बताना चाहती हूं कि ये लोकतंत्र है जिसमें कोई भी गठबंधन कर सकता है. अगर आप इन धमकियों से डरा सकते हैं तो मैं बता दूं कि हम जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं

