बिहार छपरा में भाजपा ने सोनपुर के दो कार्यकर्ताओं को दिया प्रदेश में जगह-

बिहार छपरा में भाजपा ने सोनपुर के दो कार्यकर्ताओं को दिया प्रदेश में जगह-
सोनपुर-भाजपा बिहार प्रदेश द्वारा पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश विभाग कुमार सिंह बबलू एवं समाजसेवी लालबाबु पटेल को बिहार प्रदेश स्वच्छता विभाग का क्षेत्रिय प्रभारी का दायित्व मिलने पर बिहार प्रदेश कीड़ा प्रकोष्ट प्रभारी अभय कुमार सिंह के द्वारा अंग-वस्त्र एवं माला से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओ के द्वारा मिठाई खिलाकर हर्ष ब्यक्त किया गया। प्रदेश नेता अभय कुमार सिंह ने कहा की सोनपुर के लाल मुकेश कुमार सिंह बबलू एवं सबलपुर मध्यवर्ती के लालबाबु पटेल पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है उसके लिये सोनपुर भाजपा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री सम्राट चौधरी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया जी एवं सभी शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता है। मुकेश कुमार सिंह एवं लालबाबु पटेल जी पुरी निष्ठा ईमानदारी और समर्पण से पार्टी के दायित्वयो का निर्वहन करेंगे।ऐसा सोनपुर भाजपा कार्यकर्ताओ क़ो पूर्ण विश्वास है। स्वागत करने वाले मे हेम नारायण सिंह,डॉ आशुतोष कुमार रितेश, महेश कुमार, उमासंकर सिंह,नमामिगंगे प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील दुबे, राजेश कुमार पप्पु, राजेश कुमार राज, सूर्याप्रकाश सिंह मुन्ना, हर्षवर्धन, जयंत कुमार सिंह बाबू साहेब ,विक्रम कुमार, राजू कुमार, सुबोध कुमार सिंह, सोनू सिंह,सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्त्ता ने स्वागत किया एवं दूरभाष पर फोन कर बधाईयाँ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!