दिल्ली में इंडिया गठबंधन ने महारैली का आयोजन 31 मार्च 2024 को किया इस रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी प्रियंका गांधी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल की पत्नी,झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सहित विपक्ष के शीर्ष नेता शामिल हुए। विपक्षी दल अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज राम लीला मैदान में हुंकार भरा दिल्ली पुलिस ने ‘महारैली’ के मद्देनजर रामलीला मैदान के हर द्वार पर जांच की व्यवस्था के साथ ही आसपास के इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की थी। दिल्ली पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ रैली आयोजित करने की अनुमति दी थी जिसमें मध्य दिल्ली में कोई मार्च निकालना या ट्रैक्टर ट्रॉली और हथियार नहीं लाना शामिल है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने I.N.D.I.A. गठबंधन की महारैली में हिस्सा लिया. 31 मार्च को इंडिया ब्लॉक ने नई दिल्ली के राम लीला मैदान में भव्य रैली का आयोजन किया गया रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कई बड़ी बातें कहीं. हालिया गिरफ्तारियों के चलते आम आदमी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा को सपोर्ट करते हुए, यादव ने भाजपा पर ईडी, सीबीआई, आयकर और ऐसी अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया. और क्या-क्या कहा अखिलेश यादव उद्धव ठाकरे प्रियंका गांधी तेजस्वी यादव ने क्या क्या कहा अभी पूरा वीडियो देखें!









