दिनांक 17 मार्च 2025 को प्रेस क्लब बलरामपुर शाखा तुलसीपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या के विरोध में 6 छह सूत्रीय मांग को लेकर उपजिला अधिकारी तुलसीपुर के माध्यम से मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा ज्ञापन! बताते चलें कि 8 मार्च 2025 को सीतापुर के महोली के प्रतिष्ठित अखबार के वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, इस दुस्साहसपूर्ण कृत्य से देश के पूरे पत्रकारों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है, ज्ञापन के माध्यम से यूपी सरकार से मांग किया गया है कि 1-पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए 2-उनके परिवार को एक करोड़ रु का आर्थिक सहयोग दिया जाए. 3 -उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाए. 4- प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए. 5- पत्रकारों पर दर्ज किये गए फर्जी मुकदमों का त्वरित निस्तारण किया जाए 6- किसी भी पत्रकार पर मुकदमा लिखने से पहले विस्तृत जांच कराया जाए.उक्त घटना की कठोर निंदा करते हुए, जिला प्रेस कलब बलरामपुर के जिला उपाध्यक्ष मिट्ठू शाह, तहसील अध्यक्ष शुकदेव चौरसिया की अध्यक्षता में ज्ञापन सौंपा गया. इस औसर पर वसीम राइनी, इमरान खान, काशी प्रसाद तिवारी, मुजीब अल्वी, प्रदीप मिश्रा, (ब्लॉगर) शक्ति वर्मा, अमर तिवारी तथा अन्य वरिष्ठ पत्रकार भाइयों की उपस्थिति में इस आशय के साथ ज्ञापन दिया गया l की घटना की जांच शीघ्र होगी l दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी, जिससे ऐसी किसी घटना की भविष्य में पुनरावृत्ति ना हो l
तहलका न्यूज़ चैनल के लिए मिट्ठू शाह की रिपोर्ट






