सोनपुर से पहलेजा लाल गाड़ी में टिकट जांच अभियान से 56,530 रुपये का रेल राजस्व प्राप्त
मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 02.06.2025 को सोनपुर मंडल के अंतर्गत सोनपुर से पहलेजा लाल गाड़ी में एक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ट्रेन को प्रत्येक छोटे-बड़े स्टेशनों एवं हॉल्ट्स पर रोककर गहन टिकट जांच की गई।
इस अभियान के दौरान बिना टिकट या अनियमित रूप से यात्रा कर रहे कुल 145 यात्रियों को पकड़ा गया, जिससे रेलवे को कुल ₹56,530 (छप्पन हजार पाँच सौ तीस रुपये) की राजस्व प्राप्ति हुई।
इस चेकिंग अभियान में टीटीई, आरपीएफ एवं रेलवे के अन्य अधिकारीगण सक्रिय रूप से शामिल रहे।
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक श्री रौशन कुमार ने इस सफल अभियान की सराहना करते हुए कहा कि, “इस प्रकार के सघन टिकट जांच अभियानों से यात्रियों में जागरूकता बढ़ी है और स्टेशनों पर टिकट बिक्री में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मंडल में इस तरह के अभियान निरंतर रूप से जारी रहेंगे।”
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे बिना टिकट यात्रा करने से बचें और नियमों का पालन करते हुए वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें।

