सदर अस्पताल में परिवार नियोजन मेला का हुआ उद्घाटन

विश्व जनसंख्या दिवस:

सदर अस्पताल में परिवार नियोजन मेला का हुआ उद्घाटन

  • नर्सिंग स्टॉफ के द्वारा निकाली गईं जागरूकता रैली
  • परिवार नियोजन के अस्थायी संसाधन कंडोम, माला, छाया, अंतरा, गर्भनिरोधक दवाएं कैंप में की जा रहीं है वितरित

मोतिहारी। 11 जुलाई

विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में परिवार नियोजन पर जन समुदाय में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल मोतिहारी में सदर अस्पताल में परिवार नियोजन मेला का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ रविभूषण श्रीवास्तव, इंदु ग्रेवाल अपर आयुक्त भारत सरकार के द्वारा की गईं। इस दौरान नर्सिंग स्टॉफ के द्वारा “बच्चे दो ही अच्छे” के नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली गईं। वहीं एमसीएच बिल्डिंग के पास कैंप लगाकर परिवार नियोजन के अस्थायी संसाधन कंडोम, माला, छाया, अंतरा, गर्भनिरोधक दवाएं कैंप में की जा रहीं है वितरित की गईं। सीएस ने बताया की पूर्वी चम्पारण जिला अंतर्गत सभी स्वास्थ्य संस्थानों में 31जुलाई तक परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा की परिवार नियोजन के प्रति योग्य दंपतियों को जागरूक करना, परामर्श उपलब्ध करना बढ़ती जनसंख्या पर रोक हेतु बेहद जरूरी है। इन्हीं लाभ को आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल में ओपीडी के बाहर भी महिला को बंध्याकरण व पुरुष नसबन्दी के बारे में जानकारी देने हेतु स्टॉल लगाकर परिवार नियोजन के बारे में परामर्श दिया जा रहा है। साथ ही परिवार नियोजन के अस्थायी संसाधन जैसे कंडोम, माला, छाया, अंतरा, गर्भनिरोधक दवाएं वितरित की जा रहीं है। मौके पर डॉ. इंदु ग्रेवाल अपर आयुक्त भारत सरकार के द्वारा बताया गया की गर्भवस्था के दौरान माँ स्वास्थ्य रहे इसके लिए दो बच्चों के बीच अंतराल की आवश्यकता है इसलिए सभी दम्पतियों को जागरूक होने की जरूरत है जिससे अनचाहे गर्भ को रोका जा सके साथ अनमेट नीड को कम किया जा सकें।डीसीएम नंदन झा ने कहा की युवक युवतियों का सही समय पर विवाह होना चाहिए एवं दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतर होना जरूरी है। सभी 27 प्रखंडो के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर परिवार नियोजन सेवाओं के तहत् प्रदान की जाने वाली सेवा यथा- कॉपर-टी, गर्भनिरोधक सूई/ एमपीए बंध्याकरण एवं नसबंदी की सेवा प्रदान करने पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

मौके पर अपर आयुक्त डॉ. इंदु ग्रेवाल, सीएस डॉ रविभूषण श्रीवास्तव, डॉ. अनीता, डॉ. शुभकान्ता, अरविन्द कुमार उपाध्याय, वरीय प्रबंधक पी.एस.आई. इंडिया, डीपीसी भारत भूषण, डीसीएम नंदन झा, अस्पताल प्रबंधक कौशल दुबे, जिला प्रबंधक पी.एस.आई. इंडिया अमित कुमार, संजीव कुमार,पिरामल के राजेश गिरी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!