संत जोसेफ स्कूल सिंघाड़ा में शिक्षक दिवस के पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन ।

संत जोसेफ स्कूल सिंघाड़ा में शिक्षक दिवस के पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ ( वैशाली) संत जोसेफ स्कूल सिंघाड़ा में बड़े धूमधाम से शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम किया गया।विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक ने दीप प्रज्वलित करते हुए बच्चों को बताया भारत में शिक्षक दिवस डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्मदिन पर मनाया जाता है। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन आदर्श शिक्षक, महान विद्वान और देश के राष्ट्रपति थे। उन्हीं के सम्मान में उनके जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन शिक्षकों के अथक प्रयासों, समाज निर्माण में उनके योगदान और छात्रों के जीवन पर उनके प्रभाव का सम्मान करने के लिए आज का दिन समर्पित है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्देशक श्री सत्येंद्र कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने, और भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए शिक्षकों से अपील की छात्रों के बौद्धिक नैतिक और सामाजिक विकास के लिए आपकी प्रयासों का पूरा समाज सदैव आभारी रहेगा।छोटे बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में वंदनवार बनाकर शिक्षकों को समर्पित किया। वही मध्य कक्ष के बच्चे स्लोगन द्वारा शिक्षकों के अप्रतिम योगदान को दर्शाया। नवी दसवीं की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम से समां बांधा।विद्यालय की मैनेजर श्रीमती सीमा सिंह ने कहा कि कुछ नहीं बदलता शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों की बढ़ती भूमिका पर बल दिया। समाज के निर्माता के रूप में हमारे शिक्षक पूजनीय है। कार्यक्रम समन्वयक सुश्री पूजा एवं श्री सुमित कुमार ने सभी बच्चों के सक्रिय सहभागिता की भूरि भूरि प्रशंसा की।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!