प्रधानमंत्री के मां पर अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया महुआ बंद ।

प्रधानमंत्री के मां पर अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया महुआ बंद । रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली) पिछले दिनों महा गठबंधन के नेता राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव की सभा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत माता जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने के खिलाफ महुआ के एनडीए कार्यकर्ताओं ने बंद को सफल बनाया ।गाड़ियों का आना-जाना अवरुद्ध रहा ।महुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर आसमा प्रवीण के नेतृत्व में वायां नदी पुल पर सैंकड़ों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दिवंगत माता के खिलाफ अमर्यादित शब्दों प्रयोग के खिलाफ बिहार बंद को सफल बनाया। घटक दल के नेताओं ने जवाहर चौक, गांधी चौक, नीम तल्ला चौक सहित अन्य जगहों से आक्रोश मार्च निकालकर विपक्षी पार्टियों के विरुद्ध की जमकर नारेबाजी की। बंद समर्थकों के जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर की गई थी अभद्र टिप्पणी । बिहार बंद सफल बनाने को लेकर पूर्व प्रत्याशी डॉ आसमा परवीन के नेतृत्व में बाजार की सड़कों पर उतरे भाजपा नगर अध्यक्ष दीपू दत्त चौधरी, महुआ उतरी अध्यक्ष उमारंजन उर्फ रमैया सिंह,जय प्रकाश सिंह वर्णाला , समाजसेवी विश्व बंधु , अर्जून कुमार, भाजपा नेता आलोक कुमार राय ने राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव के खिलाफ नारे लगाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!