किसी भी व्यक्ति के अंदर क्षमता की कमी नहीं होती है,शिक्षक रास्ता दिखाते है – डॉ. धर्मराज राम प्रधानाचार्य

किसी भी व्यक्ति के अंदर क्षमता की कमी नहीं होती है,शिक्षक रास्ता दिखाते है – डॉ. धर्मराज राम प्रधानाचार्य

ताजपुर / समस्तीपुर ( अब्दुल कादिर ) : – – डॉ. लोहिया कर्पूरी विशेश्वर दास महाविद्यालय ताजपुर में प्रधानाचार्य डॉ. धर्मराज राम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा शिक्षक दिवस के पूर्व संध्या पर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एवं प्राध्यापकों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान से सभी का स्वागत किया । सभी प्राध्यापकों का स्वागत चंदन लगाकर, कॉपी और डायरी भेंट करके किया गया। इसके संयोजक राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह है। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में बताया कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन अपने मेहनत अपने तजुर्बा और अपने ज्ञान के कारण वे भारत देश का राष्ट्रपति बने। वे एक सामान्य शिक्षक थे और उनकी दूरदर्शिता ऐसी थी कि शिक्षक दिवस की परिकल्पना की और उन्हीं के परिकल्पना के आधार पर आज हम शिक्षक दिवस मनाते हैं । किसी भी व्यक्ति में क्षमता की कमी नहीं होती है , आवश्यकता होती है उसे मार्ग बताना, प्रेरित करना, प्रोत्साहित करना और सही मार्गदर्शन करना। शिक्षक भी यही करते हैं बच्चों को सही राह दिखाते हैं, उन्हें यह ज्ञात कराते हैं कि आप भी किसी कार्य को कर सकते हैं इस प्रक्रिया में जो रास्ता भटक जाते हैं वह अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं करते और जो सही मार्ग पर बताएं मार्ग पर चलते हैं वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर आनंदमय जीवन का लाभ उठाते है। उन्होंने बताया कि बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से ही समय-समय पर मार्गदर्शन और काउंसलिंग की आवश्यकता इसलिए कि समय-समय पर यदि काउंसलिंग होंगे तो बच्चे इस बात को समझेंगे कि हमें किस रास्ता पर चलना है और किस प्रकार से तैयारी करनी है। कार्यक्रम को हिंदी के वरीय सहायक अध्यापक डॉ.अखिलेश कुमार ने भी संबोधित किया सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उनके आदर्शों को बताया। कार्यक्रम संयोजक डॉ मनोज कुमार सिंह ने साहित्यिक और संस्कृत विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला और बच्चों को उसके महत्व को बताया। छात्र छात्राओं ने अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम किया और उपस्थित सभी दर्शकों को आकर्षित किया। सरस्वती वंदना अंजलि और मनीषा ने गया, स्वागत गान चांदनी और उनके सहयोगियों ने गया, झिझिया डांस कुमकुम और उनके सहयोगियों ने किया, भेजी डांस तनु और राखी ने किया, घूमर डांस पूजा और उनके सहयोगियों ने किया, ड्रामा को प्रियांशु और उनके सहयोगियों ने किया, संगीत अनामिका और उनके सहयोगियों ने किया और उनका सहयोग गौरव और पीयूष ने किया l मंच संचालन खुशी शर्मा और प्रियांशी कुमारी ने किया l मौके पर डॉ विनीता कुमारी, डॉ हुस्न आरा, डॉ अखिलेश कुमार, डॉ सुप्रिया कुमारी, डॉ प्रियंका रंजन, कामिनी भारती, डॉ शाजिया प्रवीण, डॉ.दुर्गा पटवा, डॉ. कुमारी शशि प्रभा, अजीत कुमार, सौरभ कुमार, मो. तबरेज आलम, लक्ष्मी कुमारी, मंजू कुमारी, उपेंद्र साह, रणधीर कुमार आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!