51 जीविका समूह के बीच 3 करोड़ 50 लाख लोन का वितरण

51 जीविका समूह के बीच 3 करोड़ 50 लाख लोन का वितरण
महुआ। रेणु सिंह
बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा महुआ में 51 जीविका समूह के बीच 3 करोड़ 50 लाख लोन का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। बुधवार को यह कार्यक्रम यहां प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित भवन में आयोजित हुआ।
यह लोन स्वीकृति प्रपत्र वितरण शिविर यहां प्रखंड कार्यालय में लगाकर जब का समूह के सदस्यों को लोन लेकर रोजगार करने की जानकारी दी गई। जिसमें बैंक के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैंक ऑफ़ इंडिया मुजफ्फरपुर अंचल के तत्वाधान में लोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बैंक के आंचलिक प्रबंधक शैलेंद्र प्रसाद ने जीप का समूह के कार्यान्वयन पर चर्चा की। मुख्य अतिथि के रूप में उपमा प्रबंधक मलाई दास, रवि कुमार, वंदना कुमारी, राजवर्धन, कुंदन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!