महुआ के एनएन कॉलेज सिंघाड़ा में चला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

महुआ के एनएन कॉलेज सिंघाड़ा में चला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
महुआ। रेणु सिंह
भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना स्वस्थ भारत समृद्ध भारत योजना के अंतर्गत मंगलवार को यहां निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित संबंधी विभिन्न जानकारियां दी गई।
इस स्वास्थ्य जागरूकता में लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा और उससे जुड़े हुए फायदे के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। एस्क्लेपियस वैलनेस के प्रमोटर गायत्री देवी और प्रीति के द्वारा उपस्थित लोगों को अस्थमा, एलर्जी, पथरी, शुगर, पाइल्स, जोड़ों के दर्द, गठिया, लकवा, लिवर रोग, टीवी, निमोनिया, दंत रोग, थायराइड, नशा विमुक्ति पर आयुर्वेद से सफल उपचार के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अजय कुमार राय, प्रो राधिका रमन सिंह, प्रो संतोष कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, मुरारी प्रसाद सिंह आदि के साथ शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं शामिल होकर आयुर्वेद के विभिन्न उत्पादों से अवगत हुए।इसके लिए आयोजन को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!