नहर पुल से गिरकर अधेड़ की मौत।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार। महुआ (वैशाली)थाना क्षेत्र के समसपुरा ग्राम में नहर पर बने पुल के नीचे गिरने के कारण अब्बुचक गोपालपुर के 62 वर्षीय भगवानलाल राय की पानी में डूबने से मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही पहूंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई में जुट गई। खबर के मुताबिक महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौल टरिया पंचायत के अब्बूचक गांव के स्व रामदेव राय के 62 वर्षीय पुत्र भगवानलाल राय सब्जी लेने घर से शाम को निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोज बिन शुरू किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। अहले सुबह लोगो ने समसपुरा नहर पुल के नीचे पानी में अब्बुचक गोपालपुर निवासी भगवानलाल राय का शव उपलाता हुआ दिखा। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने महुआ थानाध्यक्ष राजेश रंजन को दिया। उसके बाद महुआ थानाध्यक्ष दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। वहीं मृतक को एक पुत्र अशोक कुमार राय और एक विवाहित पुत्री है। पुत्र अभी प्रदेश में मजदूरी करता है और बाहर है। मृतक की पत्नी राजवती देवी सहित सभी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

