दिवंगत चंद्रदीप बाबू के स्मृति में असहयों के बीच कंबल वितरित।

दिवंगत चंद्रदीप बाबू के स्मृति में असहयों के बीच कंबल वितरित।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के हरपुर बेलवा ग्राम में पूर्व प्रधानाध्यापक हरिशंकर सिंह के नेतृत्व में शिक्षाविद समाजसेवी दिवंगत चंद्रदीप बाबू की 21 वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर उनके परिजनों द्वारा सैकड़ों असहायों के बीच कंबल वितरित किए गए । पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानाध्यापक ने कहा कि चंद्रदीप बाबू का जीवन सादगीपूर्ण एवं असहायों के बीच गुजरा। उन्होंने अपने जीवन काल में युगल सिंह उच्च विद्यालय की स्थापना की ,जहां से लाखों विद्यार्थियों ने शिक्षा अध्ययन कर अपने जीवन को संवारने का काम किया ।उनके पुण्यतिथि पर असहयों के बीच कंबल वितरित करते हुए मुझे जो सुखद अनुभूति प्राप्त होती है ,वह शायद कहीं अन्यत्र प्राप्त नहीं हो सकती है। इस संसार में दीन दुखियों की सेवा करना की सबसे बड़ी सेवा कही गई है । इस अवसर पर हरेंद्र कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह ,सुनील कुमार सिंह ,विनोद कुमार सिंह ,रणधीर कुमार विमलेंदु के अलावे एन एन कॉलेज, सिंघाड़ा के पूर्व प्राचार्य डॉ वीरेंद्र सिंह,रामाशंकर सिंह सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!