बाल विवाह मुक्त भारत अभियान – लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय में संकल्प सभा और जागरूकता शिविर
वैशाली – भगवानपुर प्रखंड के राजकीयकृत लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय में बाल विवाह से मुक्ति को लेकर 100 दिवसीय अभियान के तहत एक संकल्प सभा और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन परियोजना के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राकेश कुमार ने की, जबकि
संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के बीच निबंध लेखन, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सह कार्यक्रम निदेशक डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि हम सभी का उद्देश्य भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा, “बच्चियां पढ़-लिखकर देश का एक अच्छा नागरिक बनें, इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।” वर्ष 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में लगातार पहल जारी है।
अधिकार मित्र संतोष कुमार ने कहा की, “कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में बताना और बच्चों के लिए बने कानून की जानकारी देना है।”
कार्यक्रम में विधिक सेवक चंद्रशेखर कुमार, शिक्षक अमरनाथ सहनी, रवि कुमार, प्रशांत कुमार, मंटू कुमार, शिवजी राय, शशि भूषण कुमार, पुष्पा कुमारी, पूनम कुमारी, स्नेहा कुमारी, विनय प्रभाकर, बृजलाल राय, गुलाम खैरुल बशर सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

