वैशाली में ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का पैसा पर कुण्डी मार कर बैठे हैं अधिकारी : निराला ।

वैशाली में ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का पैसा पर कुण्डी मार कर बैठे हैं अधिकारी : निराला ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार
हाजीपुर ( वैशाली)पंचायती राज विभाग बिहार सरकार द्वारा लगातार समय समय पर सभी प्रकार के वर्तमान सहित पूर्व के वकाया भुगतान हेतु राशि जिला प्रशासन को दे भेजी जाती है, पर दुर्भाग्य है कि वैशाली जिला के सभी 16 प्रखण्डके सभी ग्राम कचहरीयो एंव इसके निर्वाचित प्रतिनिधि पंच,सरपंच,उपसरपंच तथा कर्मी सचिव,न्यायमित्र का वर्तमान एवम पूर्व कार्यकाल का लाखो लाख बकाया राशि प्रखंड और जिला अपने पास रख कर बैंको से सूद कमा रही हैं।जिस वजह से ग्राम कचहरी में कागज,कलम,फाइल आदि का आभाव है। जिससे आम जनता का न्याय कार्य बाधित होता है और प्रतिनिधिगण डीपीआरओ और डीएम कार्यालय का चक्कर लगा कर तंग तबाह परेशान हो रहे है।
उक्त बाते बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया तथा कहा कि वर्ष 2011 से अब तक लगातार पंच परमेश्वरों द्वारा माँग करने पर कभी किसी मद का तो कभी किसी मद का थोड़ा बहुत भुगतान कर देते है शेष राशि लंबित रहती हैं ,जो पूर्वाग्रह से ग्रसित प्रतीत होता हैं ।मुझे तो अब लगने लगा है कि वैशाली जिला प्रशासन माननीय न्यायालयो का बोझ कम करने के बजाय बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही हैं, इसलिए उक्त नामित ग्राम कचहरी के वकाया धनराशि नियत एवम विशेष भत्ता,कांटेजेन्सी,भवन किराया,पंचम राज्य वित्त आयोग अनुशंसित फर्नीचर मद आदि की राशि का भुगतान करने में आना कमी करती है। अगर एक सप्ताह के अंदर शत प्रतिशत राशि का भुगतान नहीं किया कराया जाता है तो संघ आंदोलन चलाने को बाध्य होगा, जिसकी सारी ज़िम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!