स्टार कंप्युटर इंस्टीच्युट के संस्थापक ने दी नये साल की बधाई
फुलवारी शरीफ (प्रवेज आलम)
फुलवारीशरीफ के सुप्रसिद्ध स्टार कंप्युटर इंस्टीच्युट के संस्थापक प्रवेज आलम ने सभी देशवासियों तथा अपने सभी छात्र-छात्राओं को नव वर्ष की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह नव वर्ष में सभी छात्र-छात्राओं के नया पहचान तथा नया सवेरा लेकर आये वहीं छात्राओं का कहना है कि वर्ष 2025 ने उन्हें जीवन के कई महत्वपूर्ण अनुभव दिए हैं, जिनसे सीख लेकर वे आगे बढ़ना चाहते हैं। छात्राओं के अनुसार, बीते साल जहां सफलता मिलीं, वहीं कुछ गलतियों से सबक भी मिला। नए साल में उन्हीं अनुभवों को आधार बनाकर वे लक्ष्य तय कर रहे हैं। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने और अच्छी नौकरी पाने का संकल्प ही हमारा प्रथम लक्ष्य है।
छात्राओं का मानना है कि नया साल केवल तारीख बदलने का अवसर नहीं, बल्कि खुद को बेहतर बनाने और नई दिशा में आगे बढ़ने का मौका है। इसी सोच के साथ युवा 2026 का स्वागत कर रहे हैं और अपने भविष्य को नई ऊर्जा व सकारात्मक सोच के साथ संवारने का संकल्प ले रहे हैं।

