जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के जनता दरबार में आम जन के 49 परिवादों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के निर्देश

जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के जनता दरबार में आम जन के 49 परिवादों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के निर्देश

दिनांक 02.01.2026 (शुक्रवार) को जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए कुल 49 परिवादों की सुनवाई की गई।
इस महत्वपूर्ण जनता दरबार में जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने एक-एक कर आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा प्रत्येक परिवाद के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनता दरबार में प्राप्त सभी परिवाद पत्रों को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि प्रत्येक परिवाद पर 07 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए निष्पादन प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र न्याय एवं समाधान मिल सके।

प्राप्त परिवादों में राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित 18, शिक्षा विभाग से 04, आपूर्ति से 01, आईसीडीएस से 01, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 01, स्थापना से 03, महिला हेल्पलाइन से 02, उप विकास आयुक्त कार्यालय से 02, बैंकिंग से 02, पीएचईडी से 01 तथा अन्य विभागों से संबंधित 14 परिवाद पत्र शामिल थे।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण जनता दरबार कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!