सार्क देशों के पत्रकारों और लेखकों का 04 और 05 जनवरी 2026 को नालंदा में होगा जमावड़ा

सार्क देशों के पत्रकारों और लेखकों का 04 और 05 जनवरी 2026 को नालंदा में होगा जमावड़ा,कई बड़ी हस्तियां होगे अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित।

04-05 जनवरी 2026 को सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चेप्टर बिहार,नालंदा खुला विश्वविद्यालय, अमरपाली कला साहित्य सम्मेलन एवं मानवाधिकार टुडे के तत्वावधान में दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन कल 4 और 5 जनवरी को होगा ।इस सम्मेलन केमुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल सिक्किम माननीय श्री गंगा प्रसाद होंगे। इसमें मॉरिसश के पूर्व उपप्रधानमंत्री श्री हरीश बुद्धू जी की धर्मपत्नी अंतराष्ट्रीय संस्कृति संवाहिका डॉ सरिता बुद्धू, नेपाल से सार्क जर्नलिस्ट फोरम के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजू लामा, एवं थाईलैंड के प्रतिनिधि डॉ पी सी चंद्रा सहित विदेशों के लगभग तीन दर्जन मेहमान सहित आध दर्जन पद्मश्री से सम्मानित व्यक्तित/पत्रकार, चिकित्सक/खिलाड़ी/ शिक्षक/व्यवसायिक/समाजसेवी/खिलाड़ी/साहित्यकार/लेखक/ शोध छात्र शामिल होंगे। जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।इसके आलावा देश के कई राज्यों के प्रतिनिधि मिलाकर लगभग 200 प्रतिनिधि, पदम श्री से सम्मानित व्यक्तित्व और कुलपति भाग लेंगे की उम्मीद है।*
*सम्मेलन के प्रथम दिन 04 जनवरी को उद्घाटन सत्र के अलावा तीन सत्र और संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है l सत्रों में मातृभाषा पर आधारित सत्र होगा, खुला सत्र में पत्रकार या साहित्यकार/कवि/शिक्षक अपनी अपनी मातृभाषा में कविता या विचार रख सकेंगे। संध्या में लोक गीतों एवं नृत्यों पर आधारित संस्कृति कार्यक्रम होगा। दूसरे दिन 050जनवरी को नालंदा विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक खंडहरों और उनके वैभव के महत्व को दिखाया,बताया और भ्रमण कराया जायेगा। इस बात की जानकारी सर्च जर्नलिस्ट फोरम बिहार के अध्यक्ष एवं मानवाधिकार टुडे के संपादक शशि भूषण कुमार हमने जानकारी देते हुए बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन बिहार में चौथा होगा इससे पहले तीन अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा सम्मेलन बिगर 3 वर्षों में वैशाली में हो चुका हैl आगे उन्होंने बताया कि इस अवसर पर वैशाली और भारत की संस्कृति एवं भाषा के उन्नयन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने के लिए वैशाली अंतरराष्ट्रीय विद्यापीठ के स्थापना की घोषणा भी होगी एवं इस अवसर पर कई पुस्तकों का लोकार्पण के साथ-साथ मानवाधिकार टुडे का वॉशिंग का वार्षिक कैलेंडर का भी लोकार्पण होगाl उद्घाटन सत्र में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड,नालंदा अंतरराष्ट्रीय अचीवर्स अवार्ड एवं बिहार गौरव सम्मान से कई व्यक्तित्व को सम्मानित किया जाएगा l *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!