सिंघाड़ा में शतचंडी महायज्ञ की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली )प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंघाड़ा के वार्ड संख्या 07 स्थित काली मंदिर परिसर में रविवार के दिन शतचंडी महायज्ञ की तैयारी को लेकर प्रबुद्धजनों की एक बैठक आयोजित की। जहां कुशहर निवासी डॉ सुरेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई ।जिसमें बड़ी संख्या में एकत्रित हुए समाजसेवी, जनप्रतिनिधि व आमलोगों के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की चैत्र नवरात्र में 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक शत चंडी महायज्ञ आयोजित होगा। बैठक में यह प्रस्ताव लिया गया की वृंदावन के कथावाचक , रासलीला, अन्य प्रवचन कर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा। वही प्रथम चरण में कुमारी कन्याओं का कलश यात्रा, नरसिंह धाम से निकालते हुए मां भगवती गोविंदपुर से आशीर्वाद लेते हुए कदम चौक हनुमान मंदिर से होते हुए आयोजन स्थल तक पहुंचेगी। आम सहमति से दोनों शाम 9 दिनों तक अखंड लंगर की भी व्यवस्था रहेगी। बैठक में मुख्य रूप से समाजवादी नेता विज्ञान स्वरूप सिंह, रामप्रताप सिंह, राजीव कुमार , भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष उमा रंजन उर्फ रमैया सिंह, संतु कुमार , मेघनाथ प्रसाद , नवल किशोर सिंह , सनोज कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, रणधीर महतो सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।

