मध्य विद्यालय ब्राहिमपुर, मशरक, सारण के पूर्व प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई।

मध्य विद्यालय ब्राहिमपुर, मशरक, सारण के पूर्व प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
मशरक ( सारण) मध्य विद्यालय ब्राहिमपुर के प्रधानाध्यापक मधुसुदन प्रसाद बैठा की अध्यक्षता एवं शिक्षिका नीतू राय की संचालन में आयोजित विदाई समारोह में पूर्व प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह में विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता अंजनी कुमार सिंह उपस्थित थे।इस मौके पर शिक्षकों के द्वारा विद्यालय के पठन-पाठन एवं कार्य शैली की गुणगान की गई।बताते चलें कि वैशाली जिले के महुआ प्रखंड अंतर्गत हरपुर बेलवा ग्राम के शिक्षाविद अनिरुद्ध कुमार सिंह जो अभी मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी दक्षिणी में प्रधानाध्यापक के पद पर पदास्थापित है ।वे सारण जिले के मशरख प्रखंड अंतर्गत ब्राहिमपुर मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे,वहां से अपने कार्यकाल को पूरा करते हुए स्थानांतरित होने पर अपने गृह प्रखंड में पदस्थापित है । यहां भी इसी माह कार्यकाल समाप्त होने वाली है। इस सिलसिले में उन्हें उस विद्यालय से सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
इस मौके पर शिक्षक-अजित कुमार सिंह, अहमद हुसैन,
मो कलिमुल्ला,नीतू राय
राम बाबू सर, शिव कुमार सर,
अजित कुमार पाल,शान्तनु सर, प्रीति मैडम, विनीता मैडम, शफक नाज ,सबिना खातून, रेणु कुमारी ,मो शहजाद आलम मंसूरी, सहित अन्य गण्यमान शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!