ब्रज वेलफेयर सोसाइटी ने आयोजित की वृद्धो के बीच दही चूड़ा का भोज ।

ब्रज वेलफेयर सोसाइटी ने आयोजित की वृद्धो के बीच दही चूड़ा का भोज ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

पातेपुर (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के प्राणपुर गांव स्थित ब्रज वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में वृद्धो के बीच दही चूड़ा का भोज एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद वीरेंद्र प्रसाद सिंह एवं संचालन डॉक्टर सुरेश राय ने की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार मंडल के अध्यक्ष व पातेपुर प्रमुख प्रतिनिधि गणेश राय उपस्थित थे ।इस मौके पर वृद्ध जनों द्वारा संकीर्तन भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, तत्पश्चात उनके द्वारा दही चूड़ा का आनंदपूर्वक लुफ्त उठाया। प्रमुख प्रतिनिधि गणेश राय द्वारा वृद्ध जनों को शाल देकर सम्मानित किया गया तथा वृद्ध जनों से आशीर्वाद लिया। संस्थान के संस्थापक सचिव डॉक्टर सुरेश राय ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर किया जाता है ।वैसे तो पूरे वर्ष में साप्ताहिक आनंदशाला का आयोजन किया जाता है लेकिन विशेष पर्व त्योहार पर कुछ खास आयोजन किया जाता है।इस अवसर पर जिनकी उपस्थिति रही उसमें प्रमुख रूप से प्रो सुधीर मालाकार, मौदह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मी ठाकुर, संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष गौतम कुमार,त्रिभुवन चौधरी ,सूर्यकांत जायसवाल, नितेश कुमार ,डॉ धर्मेंद्र कुमार ,पंचायत समिति सदस्य भीम जी, पूर्व सरपंच धनेश्वर सहनी, गंगा विष्णु चौधरी, आनंदी पासवान, विनोद दास, मिट्ठू राय ,लाल देव सहनी शिक्षक रमेश पासवान , संस्थान के सदस्य अजंत कुमार ठाकुर, विकास कुमार ठाकुर ,नरेश राम सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!