पातेपुर में दूध उत्पादक किसानों के बीच बोनस का वितरण
रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/सुधीर मालाकार ।
पातेपुर (वैशाली)प्रखंड बरडीहा एवं डभैच्छ सीमा पर अवस्थित दुग्ध उत्पादन समिति पाटलिपुत्र वैशाली का नवम बोनस वितरण दूध उत्पादक किसानों के बीच आयोजित की गई।
पाटलिपुत्र दुग्ध उपादान सहयोग समिति के सौजन्य से 2021एवं 2223 का नवम बोनस वितरण का आयोजन किया गया ।जिसमें पाटलीपुत्र दुग्ध उत्पादन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार,ग्रुप लीडर अवधेश कुमार चौधरी,सभापति राम चन्द्र राय,मालपुर मुखिया जीवछ राय एवं समिति सचिव सत्येंद्र सत्यार्थी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया ।इस अवसर पर 65 हजार 79 रूपये वितरित 112पशुपालकों के बीच बाल्टी मग अन्य सामग्री का वितरण किया गया ।बोनस वितरण समारोह को मुख्य अतिथि संजय कुमार ने पशुपालकों को संबोधित करते ग्रुप लीडर ने कहा कि प्रत्येक पशु पर दो लीटर दुग्ध क्षमता बढ़ाने की जरूरत है, समिति की ओर से इसके लिए दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के पशु आहार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बोनस वितरण का प्रथम पुरस्कार राज किशोर राय,द्वितीय अनिता कुमार,एवं तृतीय संतोष कुमार को प्रदान किया।समिति के सचिव सत्येंद्र सत्यार्थी सभा पति रामचंद्र राय ने कम्बल वितरण किया गया.इस अवसर पर विभिन्न समिति के सचिव में सकिंदर राय,मुखिया मालपुर जीवछ राय,निदेशक मंडल सदस्य नागेश्वर राय, बलि यादव, तारणि राय,उपस्थित थे। अध्यक्षता पाटलिपुत्त दुग्ध उत्पादन समिति पटना के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया ।

