कानून व्यवस्था दुरूस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता: नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली) जिले के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग द्वारा विधिवत वैशाली जिला के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया गया। पदभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने जिले की कानून विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा जनसुरक्षा की प्राथमिकता देने की बात कही । संबंधित पुलिस अधिकारियों से जिले के कानून व्यवस्था दुरूस्त करने के विषय पर संक्षिप्त जानकारी प्राप्त की।
मीडिया को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वैशाली जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, पारदर्शी पुलिसिंग तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का निर्देश दिया ।
पदभार ग्रहण के अवसर पर जिला पुलिस के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

