महुआ में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की बैठक आयोजित, किसान मुद्दों पर चर्चा
महुआ : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (ए०आई०के०के ०एम०एस०) अनुमंडल सह अचल कमेटी की बैठक संगठन के जिला अध्यक्ष राम पुकार राय के अध्यक्षता संयोजक इंद्रदेव राय के संचालन में पार्टी कार्यालय स्थित फूदेनी चौक पर आयोजित की गई।
बैठक में बिजली अधिनियम 2025 को रद्द करने, मजदूर विरोधी कानून चार लेबर कोर्ट को निरस्त करने, बीज विधयक 2025 को वापस लेने सहित किसान मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ आगामी 16 जनवरी 2026 को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद दिवस को सफल करने पर प्रखंड जिला मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने पर विचार विमर्श किया गया।
साथ ही स्थानीय समस्या के रेखांकित करते हुए ए.आई. के.के. एम. एस. के केंद्रीय कमेटी सदस्य ललित कुमार घोष ने कहा कि नीलगायों से किसानों को मुक्ति एवं प्रखंड में धान खरीद के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है। धान खरीद के हेतु जो धान की सरकारी दर ग्रेट ए 2389 एव साधारण धान 2368 खरीद हेतु निर्धारित है वह कुछ अपवादों को छोड़कर धरातल पर नहीं देखा जा रहा है, जिस कारण किसान को औने-पौने दाम पर ₹1200 से ₹1500 प्रति कुंटल बिक्री हेतु विवस है।
बैठक में विश्वनाथ साहु, जाबिर अली, दिनेश कुमार, अनिल कुमार राय, शिवनाथ कुमार, शशि भूषण कुमार, प्रमोद राय, जगन राय इत्यादि किसान नेता ने संगठन के विकास पर गंभीरता से चर्चा की।

