वैशाली क्लब ने मनाया सम्मान समारोह, बाल विवाह के खिलाफ उठाई आवाज

वैशाली क्लब ने मनाया सम्मान समारोह, बाल विवाह के खिलाफ उठाई आवाज

वैशाली क्लब के तत्वावधान में सूरज देव मेमोरियल स्कूल हाजीपुर में सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। वैशाली जिले में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में जिले के नवनिर्वाचित माननीय मंत्री श्री संजय सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार, श्री लेखेंद्र कुमार रोशन, माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार, श्रीमती रमा निषाद, माननीय मंत्री, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग बिहार सरकार सहित कई जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में माननीय विधायक लालगंज श्री संजय सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू, जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सुधीर कुमार मिश्रा के साथ-साथ जिले के बुद्धिजीवी, डॉक्टर, अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम में वैशाली क्लब के पदाधिकारी श्री विजय लाला, डॉक्टर सुधीर कुमार शुक्ला, डॉक्टर प्रभात कुमार, डॉ रवि प्रकाश, डॉ रंजन, तारकेश्वर गुप्ता, अविनाश कुमार, डॉ एस के मंडल, डॉक्टर एसके विद्यार्थी, डॉ नितेश शुक्ला, कृति प्रकाश, अविनाश कुमार, क्रांति कुमार, मनोज वर्मा, डॉक्टर मनोज कुमार, डॉ राजू खान, संदीप कुमार, नंदकुमार सिंह, डॉ रमाकांत ठाकुर, डॉ शशि कुमार, डॉ ज्योति, डॉ शेखर सुमन द्वारा सभी सम्मानित मंत्रियों एवं विधायकों का स्वागत बुके, मोमेंटो एवं अंग वस्त्र के साथ किया गया।

कार्यक्रम उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के माननीय मंत्री संजय सिंह ने कहा कि एक मंच पर वैशाली जिले के विकास के लिए सभी लोग एक साथ खड़े हैं। वैशाली क्लब के द्वारा एक बहुत ही अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को हम सभी को मिलकर खत्म करना है तथा इस दिशा में सार्थक प्रयास करना है।

इस अवसर पर माननीय मंत्री लखेंद्र कुमार रोशन ने कहा कि वैशाली क्लब सेवा भाव से कम कर रही है तथा इसे सुदूर ग्रामीण इलाकों तक ले जाने की जरूरत है। हम सभी क्लब को हर संभव मदद करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के विकास में बड़ा बाधक है तथा उनके अधिकारों को हनन करता है। बच्चों को पढ़ने लिखने का अवसर मिलना चाहिए ताकि वह पढ़ लिखकर देश का एक अच्छा नागरिक बन सके।

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्रीमती रमा निषाद ने कहा कि वैशाली क्लब एवं रोशनी क्लब के द्वारा कई वर्षों से समाज में जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है तथा विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित की जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!