नजर रखी जा रही है हर गतिविधि: एसपी वैशाली

नजर रखी जा रही है हर गतिविधि: एसपी वैशाली

पुलिस अधीक्षक वैशाली महोदय द्वारा आज मध्यरात्रि में सम्पूर्ण हाजीपुर शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस क्रम में शहरी क्षेत्र अंतर्गत सदर थाना, नगर थाना, गंगाब्रिज थाना, औद्योगिक थाना एवं हथसारगंज ओपी का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारियों/कर्मियों की उपस्थिति, रात्रि गश्ती व्यवस्था, पिकेट ड्यूटी, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, मालखाना, हाजत एवं आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन किया गया। रात्रि गश्ती को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रात्रि चोरी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच, नियमित प्वाइंट ड्यूटी तथा रात्रि में पुलिस की दृश्यता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही, रात्रि के समय दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं आवासीय क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु त्वरित रिस्पॉन्स प्रणाली को और मजबूत करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!