बाल संरक्षण को लेकर बैठक आयोजित, बच्चों की सुरक्षा की ली गई शपथ

बाल संरक्षण को लेकर बैठक आयोजित, बच्चों की सुरक्षा की ली गई शपथ

मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी प्रखंड के सभागार में बच्चों के देखभाल सुरक्षा एवं संरक्षण को सुनिश्चित करने एवं बाली हितैषी प्रखंड बनाने के उद्देश्य से समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के सहयोग से कवच 2.0 परियोजना के तहत माननीय प्रखंड प्रमुख गणेश कुमार जी की अध्यक्ष में प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में माननीय प्रमुख गणेश कुमार ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण को अनदेखी करना एक गंभीर समस्या है। बच्चे देश का भविष्य है इसकी देखभाल सुरक्षा एवं संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है। अगर कहीं भी बच्चों के समस्या से संबंधित जानकारी हो तो समिति को सूचित करें ताकि बाल हित में कार्रवाई की जा सके।

समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के प्रतिनिधि भगवान जी पाठक द्वारा बाल विवाह बाल शोषण सहित बाल संरक्षण को रोकथाम एवं सामुदायिक स्तर पर जागरूकता फैलाने की बात कही गई। उनके द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया गया कि बाल विवाह की सूचना पर त्वरित जानकारी देता की कार्रवाई की जा सके।

बैठक में प्रमुख बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महिला पर्यवेक्षक का जिला परिषद सदस्य मुखिया पंचायत समिति बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी चाइल्डलाइन के सदस्य एवं समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के प्रतिनिधि और शरजील अहमद खान एहसान आलम भगवान जी पाठक प्रकाश कुमार के द्वारा बाल विवाह एवं बाल संरक्षण से संबंधित रोकथाम के लिए शपथ भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!