पीएचईडी मंत्री संजय सिंह के दही चूड़ा भोज में शामिल हुए कई दिग्गज राजनेता ।

पीएचईडी मंत्री संजय सिंह के दही चूड़ा भोज में शामिल हुए कई दिग्गज राजनेता ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

पटना ! बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री व वैशाली जिले के महुआ विधानसभा क्षेत्र से एनडीए विधायक संजय सिंह के द्वारा उनके पटना के राजीव नगर स्थित निजी आवास पर आयोजित दही चूड़ा भोज में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ,कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, अति पिछड़ा मंत्री रामा निषाद ,पटना की मेयर सीता साहू सहित अन्य दिग्गज राज नेता ने भाग लिया ।इस अवसर पर मंत्री संजय सिंह ने सभी का अभिवादन करते हुए एक दूसरे को मकर संक्रांति की बधाई दी ।उनके निजी आवास पर आयोजित दही चूड़ा भोज में महुआ विधानसभा क्षेत्र के अलावे बिहार के अन्य जिलों से भी एनडीए के कार्यकर्ता व नेता उपस्थित हुए ।कार्यकर्ताओं से मिलकर मंत्री संजय सिंह ने मकर संक्रांति की बधाई दी तथा नए बिहार बनाने का आह्वान किया। आयोजित दही चुरा भोज में महुआ विधानसभा क्षेत्र से प्रमोद कुमार सिंह ,संजय कुमार, संतोष कुमार ,सुधीर मालाकार, समाजसेवी राजेश कुमार सिंह, रामजी राय ,हरिपुर जी सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!